198 एबीईओ के पदों में भर्ती की तैयारी , बीएड की अनिवार्यता को समाप्त करने की उठ रही है मांगे,, Recruitment Will Be Done In The Post Of Assistant Block Education Officer , See Syllabus


प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत अधिकारी बनने के इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थियों के पास सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) के पदों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने वाला है। क्योंकि बहुत जल्द प्रदेश में एबीईओ के पदों में भर्ती होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 198 पदों में भर्ती हेतु वित्त विभाग को स्वीकृति हेतु पत्र भेजा है। सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पदों में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिलेबस अनुसार अभी से तैयारी कर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते है। 


CGPSC लेगी भर्ती परीक्षा - सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पदों में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होगी। उक्त पदों में भर्ती हेतु दो चरणों में ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बैठने या विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पदों में जाने के इच्छुक अभ्यर्थी कृपया नीचे दी गई सिलेबस , परीक्षा पैटर्न सहित अन्य जानकारी को अच्छे से पढ़ें , ताकि अभी से अच्छे से तैयारी शुरू कर सके। 


शैक्षणिक अर्हता - उक्त पदों में भर्ती हेतु आवेदक के पास स्नातकोत्तर एवं बीएड की डिग्री होने चाहिए। इससे पहले सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पदों में भर्ती हेतु बीएड की अनिवार्यता नहीं थी। लेकिन अब संसोधित कर एबीईओ के पदों में भर्ती हेतु बीएड अनिवार्य कर दी गई है। छात्रों के एक ग्रुप द्वारा बीएड  अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग ज्ञापन के माध्यम   है। 


उक्त पदों में भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी पहले चरण में लिखित परीक्षा 300 + 300 के दो पेपर होंगे उसके बाद 75 अंकों की साक्षात्कार होगी। 


     लिखित परीक्षा - 600 अंक 


     सक्षात्कार - 75 अंक 


     कुल अंक - 675 


लिखित परीक्षा प्रश्न पत्र 01 - सामान्य अध्ययन 


   प्रश्नों की संख्या - 150 


   सामान्य अध्ययन - 50 प्रश्न 


   छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान - 75 प्रश्न 


   बुद्धिमत्ता परिक्षण - 25 प्रश्न 


   समय - 2:30 घंटे 


   अंक - 300 


लिखित परीक्षा प्रश्न पत्र 02 - शैक्षणिक प्रशासन एवं शिक्षा का अधिकार 


   प्रश्नों की संख्या - 150 


   समय - 2:30 घंटे 


   अंक - 300 


अन्य महत्वपूर्ण जानकारी - 


1. प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी में रहेगी। 


2. लिखित परीक्षा में परीक्षार्थी को कम से कम 33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। वही अनु. जाति , जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम प्राप्तांक 23 फीसदी लाना अनिवार्य होगा। 


3. साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों को कुल पद से तीन गुना अधिक बुलाया जाएगा। 


4. साक्षत्कार में 75 अंक होंगे इसके लिए कोई न्यूनतम प्राप्तांक निर्धारित नहीं है। 


5. लिखित परीक्षा एवं साक्षत्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवर्गवार मेरिट सूचि जारी की जाएगी। 


6. गलत जवाब में नियमानुसार माइनस मार्किंग होगी। 


सिलेबस नीचे डाउनलोड करें 👇-


रेनूका शर्मा छत्तीसगढ़

About रेनूका शर्मा छत्तीसगढ़

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.