प्रतिदिन 30 मिनट पहेलियां हल कीजिए दस साल अधिक युवा रहेगा दिमाग Solve puzzles for 30 minutes a day, the mind will be ten years more youthful

 ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के शोधकर्ताओं के अनुसार अक्सर बिंगो, चेस खेलने या क्रॉसवर्ड और पहेलियां हल करने वाले लोगों की सोचने की क्षमता अधिक होती है। उनका आईक्यू लेवल तुलनात्मक रूप से 5.6 पॉइंट अधिक होता है। ऐसे ही इंटरनेशनल जर्नल ऑफ गरिएट्रिक साइकियाट्री में प्रकाशित शोध के अनुसार सुडोकू व क्रॉसवर्ड खेलने वालों का दिमाग उनसे 10 साल युवा व्यक्ति के बराबर काम करता है। ये दिमागी एक्टिविटी अल्जाइमर, पार्किंसन और डिप्रेशन जैसी बीमरियों के खतरे को भी कम करती है। इसलिए रोज '30 मिनट दिमागी कसरत को देना जरूरी है। आईक्यू का फुल फॉर्म इंटेलीजेंट कोशेंट है। जो कि एक अंकीय गणना है। यह दिमाग की क्षमता का आकलन करती है। इसका संबंध मस्तिष्क के सोचने-समझने और नॉलेज हासिल करने से होता है। आपका दिमाग कितना बेहतर है, यह आईक्यू लेवल से पता लगाया जा सकता है। सामान्य व्यक्ति का ..आईक्यू लेवल 90-110 के बीच होता है।


लॉजिकल आईक्यू जानिए 3 सवालों से



लॉजिकल आईक्यू को केवल तीन सवालों से भी मापा जा सकता है। वर्ष 2005 में एमआईटी प्रोफेसर शेन फ्रेड्रिक ने इसे इजाद किया था। इसे कॉग्निटिव रिफ्लेक्शन टेस्ट (सीआरटी) कहा जाता है। इसमें गणित के मात्र तीन सवालों को हल करना होता है। यह दुनिया का सबसे छोटा आईक्यू टेस्ट है।

प्रश्न-1 एक बैट और बॉल की कीमत 1 रुपए 10 पैसे है। बैट की कीमत बॉल की कीमत से 1 रुपए ज्यादा है। बॉल की कीमत क्या है?


 प्रश्न-2 पांच मशीनें 5 खिलौने 5 मिनट में बनाती हैं। 100 मशीनों से 100 खिलौने कितने समय में बनेंगे ? 


प्रश्न-3 झील में फूल का गुच्छा रोज दोगुना हो जाता है। पूरी झील गुच्छे से 48 दिन में भर जाएगी, आधा हिस्सा कितने समय में कवर होगा ?


सही उत्तर: 1) 5 पैसे, 2) 5 मिनट, 3) 47 दिन।


प्रश्न-1 एक बैट और बॉल की कीमत 1 रुपए 10 पैसे है। बैट की कीमत बॉल की कीमत से 1 रुपए ज्यादा है। बॉल की कीमत क्या है? प्रश्न-2 पांच मशीनें 5 खिलौने 5 मिनट में बनाती हैं। 100 मशीनों से 100 खिलौने कितने समय में बनेंगे ? प्रश्न-3 झील में फूल का गुच्छा रोज दोगुना हो जाता है। पूरी झील गुच्छे से 48 दिन में भर जाएगी, आधा हिस्सा कितने समय में कवर होगा ?


परिणाम: पहली बार में ही उत्तर सही तो लॉजिकल आईक्यू हाई फ्रेडरिक के अनुसार हमारा मस्तिष्क दो तरह से तर्क क्षमता का उपयोग करता है। सिस्टम-1 बिना ज्यादा सोच-विचार के प्रतिक्रिया देता है, जबकि सिस्टम-2 सोच-विचार कर उत्तर देता है। यदि पहली बार में आपके तीनों उत्तर सही हैं तो आपके मस्तिष्क के दोनों सिस्टम सही काम कर रहे हैं। यानी आपका लॉजिकल (तार्किक) आईक्यू हाई है। यदि पहली बार में गलत और दूसरी बार में सही हैं तो आपका सिस्टम-2 सही काम कर रहा है। यानी आईक्यू औसत है। यदि दोनों बार में उत्तर गलत हैं तो आपका आईक्यू कमजोर है।

रेनूका शर्मा छत्तीसगढ़

About रेनूका शर्मा छत्तीसगढ़

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.